Connect with us

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…

उत्तराखंड

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के सम्बन्ध में सचिव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने संतों के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक परंपराएं और संतों का आशीर्वाद राज्य के विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने में सहायक है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि रजत उत्सव – 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड

भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top