Connect with us

रूस-यूक्रेन युद्धः आज फिर यूक्रेन से आई भारतीय छात्र की मौत की खबर, शोक की लहर

उत्तराखंड

रूस-यूक्रेन युद्धः आज फिर यूक्रेन से आई भारतीय छात्र की मौत की खबर, शोक की लहर

दिल्लीः यूक्रेन में जंग के बीच बुधवार को एक और बुरी खबर आई है। यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिनके अपने यूक्रेन में फंसे है उनके दिल बेताब है। मृतक छात्र की पहचान पंजाब निवासी के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। युवक की मौत का कारण नहीं पता चल सका है। युवक मेडिकल का छात्र बताया जा रहा है। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब तक दो भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रूसी सेना यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। जंग के सातवें दिन सुबह से ही रूस के सैनिक राजधानी कीव पर हमले कर रहे हैं। सुबह से हो रही शेलिंग में अभी तक भारी तबाही हो चुकी है। बुधवार सुबह से ही हमलों का दौर जारी है। कीव में सरकारी इमारतों पर हमले हो रहे हैं। बताते चलें कि अब ये तबाही भीषण मोड़ पर आ चुकी है। बुधवार को जिस भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत हुई है, वह पंजाब का रहने वाला था। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि छात्र की मौत कैसे हुई है। छात्र बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती था।

यह भी पढ़ें 👉  अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

गौरतलब है कि मंगलवार को यूक्रेन में भारी गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की थी। मृतक छात्र की शिनाख्त कर्नाटक निवासी नवीन एसजी के रूप में हुई है। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर का छात्र था। छात्र की मौत उस वक्त हुई थी जब वह खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां

 

The post रूस-यूक्रेन युद्धः आज फिर यूक्रेन से आई भारतीय छात्र की मौत की खबर, शोक की लहर first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top