Connect with us

भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर नागेंद्र चौहान को पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड

भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर नागेंद्र चौहान को पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी शुभकामनाएं

उत्तरकाशी: पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नागेंद्र चौहान को उत्तरकाशी जनपद मे भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, उसमें संगठनात्मक कार्यों की महत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी नेतृत्व द्वारा नागेंद्र चौहान जी को यह जिम्मेदारी सौंपना उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि नागेंद्र चौहान जी का संगठन के प्रति समर्पण एवं कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव, निश्चित रूप से उत्तरकाशी भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्षय उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूद्रप्रयाग जनपद सम्मानित…

उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मे कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाता है और संगठन की मजबूती के लिए योग्य नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। नागेंद्र चौहान जी के नेतृत्व में उत्तरकाशी भाजपा न केवल और अधिक संगठित होगी, बल्कि जिले में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने में भी सफल रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई पहल, अब अपने हर दौरे पर करेंगे यह काम

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नागेंद्र चौहान जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी के सिद्धांतों एवं मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे और जनपद उत्तरकाशी में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में प्रथमबार अब डीएम आफिस में ही आमजन को निःशुल्क विधिक सलाह,निःशुल्क सरकारी वकील मुहैया
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top