Connect with us

चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

उत्तराखंड

चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

 

चम्पावत, 06 जुलाई। आदर्श जनपद चम्पावत में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत नरसिंहडांडा–मेरोली मोटर मार्ग से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासिमार तोक तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए उत्तराखंड शासन ने ₹1.91 करोड़ (₹191.08 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

परियोजना के तहत करीब 2.45 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारंभ करने के लिए शुरुआती तौर पर ₹10 हजार की धनराशि जारी की गई है। साथ ही तकनीकी स्वीकृतियां, वन भूमि हस्तांतरण सहित सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने और किसी अन्य योजना से कार्य के दोहराव से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

मनीष कुमार ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और विद्यार्थियों सहित स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top