Connect with us

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…

उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…

 

देहरादून, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में अब तक 1 लाख 34 हजार 740 लोगों ने भागीदारी की है। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अभियान में कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख से अधिक हो गई है।

प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों में लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा एवं कृषि उपकरण समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ और आवश्यक प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

चार जुलाई से शुरू हुए दूसरे चरण के तहत अब तक 198 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में प्राप्त 23,219 शिकायतों में से 20,808 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 81,753 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर कलां में मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक…

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और जनसंतुष्टि के संकल्प के साथ जनता की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 में अभियान के पहले चरण के दौरान 681 शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें 5,33,452 लोगों ने भागीदारी की थी। इस दौरान लगभग 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया था। इस पहल को सुशासन की एक प्रभावी पहल के रूप में भी सराहा गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top