Connect with us

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…

उत्तराखंड

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…

 

देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जनपदों से एक-एक महिला का चयन किया गया है, जबकि विभिन्न जनपदों की 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को भी राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों पुरस्कार 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों प्रदान किए जाएंगे।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने संघर्ष, साहस और समर्पण के बल पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चयनित महिलाओं ने संस्कृति एवं लोककला, खेल, वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वरोजगार, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और दिव्यांगजन कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी प्रेरणादायी महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है, ताकि उनकी सफलता नई पीढ़ी और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सके। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान महिलाओं के साहस, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना पर मंथन, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी…

रेखा आर्या ने बताया कि अल्मोड़ा से संस्कृति एवं लोककला के क्षेत्र में योगदान के लिए पुष्पा फर्त्याल, बागेश्वर से कृषि एवं स्वरोजगार के लिए दया दानू, चमोली से संगीत एवं शिक्षा के लिए नन्दा सती, चम्पावत से पर्यावरण एवं वैज्ञानिक शोध के लिए रितीका बगौली, देहरादून से दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए नीतू रानी, हरिद्वार से समाजसेवा एवं बाल अधिकारों के क्षेत्र में वैशाली शर्मा, नैनीताल से ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका, पौड़ी गढ़वाल से महिला स्वरोजगार के लिए प्रियंका नेगी ध्यानी, पिथौरागढ़ से डेयरी एवं जैविक कृषि के लिए कलावती देवी, रुद्रप्रयाग से महिला स्वावलंबन के लिए दुर्गा देवी, टिहरी गढ़वाल से समाजसेवा के लिए सरिता कोठियाल, ऊधम सिंह नगर से पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुष्पा देवी तथा उत्तरकाशी से कृषि एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वाती बधानी का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

उन्होंने बताया कि इसी समारोह में राज्य की 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण, सेवा और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है और यह सम्मान उनके योगदान के प्रति राज्य की कृतज्ञता का प्रतीक है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top