Connect with us

देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…

उत्तराखंड

देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…

 

देहरादून। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को आईटी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में ‘सेब महोत्सव 3.0’ का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति

महोत्सव में हर्षिल, चकराता और रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब प्रमुख आकर्षण होंगे। इनमें रॉयल डिलीशियस, गोल्डन डिलीशियस, गाला और रेड डिलीशियस जैसी किस्में शामिल हैं। इसके अलावा कपकोट और रामगढ़ के कृषक उत्पादक संगठनों की ओर से प्राकृतिक विधि से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाली कीवी भी उपलब्ध रहेगी।

महोत्सव में ताजी सब्जियों के साथ देशी घी, जैविक सरसों का तेल, जैविक गुड़, दालें, हिमालयी शहद और अन्य प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री होगी। वहीं ऐपण कला, ताम्र शिल्प, रिंगाल हस्तशिल्प और उत्तराखंड के अन्य भौगोलिक संकेतक (जीआई) उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.

नाबार्ड के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों, जनजातीय समुदायों और कृषक उत्पादक संगठनों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। महोत्सव में नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं से जुड़े पांच जिलों के उत्पादक अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

उद्घाटन कार्यक्रम में कृषि सचिव, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों सहित अन्य हितधारक भी शामिल होंगे। नाबार्ड ने देहरादून और आसपास के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ महोत्सव में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top