Connect with us

04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…

उत्तराखंड

04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…

चम्पावत, 03 मई 2026

न्याय के देवता भगवान गोल्ज्यू की पावन भूमि चम्पावत एक बार फिर भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा गोरलचौड़ मैदान में आयोजित ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ का शुभारंभ 04 मई से होगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तावित है।

 

13 मई तक चलने वाले इस 10 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसके पश्चात स्वागत समारोह और विद्यालयों व सांस्कृतिक दलों की आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

 

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय एवं अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 04, 05 और 06 मई को प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से ‘स्टार नाइट’ का भव्य आयोजन होगा। 05 और 06 मई को सायं 4 बजे से स्थानीय कलाकारों और विद्यालयी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

 

महोत्सव की स्टार नाइट श्रृंखला में सुरों का खास आकर्षण देखने को मिलेगा। 04 मई को दर्शन फर्स्वाण, गोविंद दिगारी और खुशी दिगारी अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। 05 मई को माया उपाध्याय, इंदर आर्य और नीरज चुफाल मंच की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं 06 मई की संध्या में श्वेता महारा, ललित मोहन जोशी, स्वामी भट्ट, सौरभ मैठानी और हरि जोशी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

 

महोत्सव के दौरान 10 दिनों तक विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल, पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद और उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी। यह आयोजन जहां एक ओर क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का माध्यम बनेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों को भी नया मंच प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

 

नगर पालिका प्रशासन ने जनपदवासियों और पर्यटकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने और उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं का आनंद लेने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top