Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को भी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर इस वर्ष की केदारनाथ एवं चारधाम यात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की सतत निगरानी और प्रभावी प्रबंधन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं।

वहीं विधायक भूपाल राम टम्टा ने बुग्याल क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन एवं आजीविका के बीच संतुलन बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बुग्याल उत्तराखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं तथा इनसे स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यटन गतिविधियां जुड़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…

बैठक में सचिव विनय शंकर पांडेय, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. कांडपाल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top